Haryanvi Song: सपना चौधरी का कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार, स्टेज पर उनका डांस देख लोग हुए दीवाने

Haryanvi Song: सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की एक मशहूर डांसर और सिंगर है। इतना ही नहीं आपको बता दे कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक नया मुकाम हासिल किया है और साथ ही साथ अपनी मेहनत के बलबूते पर यहां तक पहुंची हैं। सपना चौधरी के स्टेज डांस वीडियो भी यूट्यूब पर खूब वायरल रहते हैं।
सपना चौधरी के स्टेज डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं और आपको बता दें कि अब तो वह किसी सेलिब्रिटी से कम भी नहीं है। उनको सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है और अब कुछ वक्त पहले ही महेश भट्ट ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी कहानी पर एक फिल्म बनाई जाने वाली है।
लेकिन सपना चौधरी अब पहले की तरह स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए बेहद कम नजर आते हैं। इसके बावजूद भी यूट्यूब पर उनके नए से लेकर पुराने वीडियो खूब वायरल रहते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी इस वायरल हो रहे वीडियो में काफी ज्यादा यंग नजर आ रही है और इस दौरान उन्होंने खूबसूरत लाल रंग का सलवार सूट पहना है। बता दें कि यह वीडियो तकरीबन 5 साल पुराना है। वीडियो में वह हरियाणवी गाने 'प्यार के चक्कर में' पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications