Haryanvi Song: काले सूट में सपना चौधरी ने भीड़ के बीच किया ज़बरदस्त डांस, वीडियो देख आप भी झूम उठेंगे

Haryanvi Song: सपना चौधरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। उनको लोग काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका डांस तो इतना ज्यादा लाजवाब होता है कि लोगों ने देखते ही रह जाते हैं।
हालांकि अभी के समय में सपना चौधरी एक स्टार बन चुकी है और इतना ही नहीं उनको सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा देखने को मिला और उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी अभी के समय पर काफी तगड़ी बन चुकी है।
लेकिन तब से सपना चौधरी को बेहद कम स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए देखा जाता है और वह अपने हर एक इवेंट के लिए अच्छा खासा पैसा ले लेती हैं। लेकिन उनके यूट्यूब पर आए दिन पुराने वीडियो जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में उनका धमाकेदार डांस देखने को मिला।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने काले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और वह धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें की वीडियो में 'जोबन धार गंडासे की' गाने पर वह जमकर डांस कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की भीड़ भी उनका डांस देखकर उतावली हो रही है।
सपना चौधरी के वायरल हो रहे इस वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वीडियो को कुछ ही घंटे पहले रिलीज किया गया है और अभी तक इस पर 2700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications