Haryanvi Song: सपना चौधरी को कड़ी टक्कर देती दिखी छोटी-सी बच्ची, वीडियो ने मचाया बवाल

Haryanvi Song: सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की एक मशहूर डांसर और सिंगर है और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ छाया रहता है। जब भी वह स्टेज पर डांस करने के लिए आती है तो लाखों लोगों की भीड़ उनको देखने के लिए उमड़ जाती है। इतना ही नहीं उनका डांस भी काफी ज्यादा दमदार होता है।
सपना चौधरी के लटके झटके देखने के बाद में हर कोई अपने होश खो बैठता है। इतना ही नहीं आपको बता दे की सपना तो आज के समय में सेलिब्रिटी बन चुकी है और उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा गया था। जहां से उनकी पापुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को मिला और अभी के समय पर सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी उनकी काफी अच्छी हो गई है।
सपना चौधरी अब पहले की तरह बेहद कम स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई नजर आती है और इसके बावजूद भी उनके नए से पुराने वीडियो खूब यूट्यूब पर वायरल होते हुए भी नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और सपना का एक बेहद पुराना वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इंग्लिश मीडियम गाने पर जमकर ठुमके लगा रही हैं और इसी दौरान एक छोटी सी बच्ची उन्हें कड़ी टक्कर देती हुई देखी जा सकती है। यह वीडियो बेहद ही दिल जीत लेने वाला है और इतना ही नहीं इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग बार-बार इसे देखना पसंद कर रहे हैं।
सपना चौधरी के इस वायरल वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 219 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इस वीडियो को अभी से 7 साल पहले रिलीज किया गया था। वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications