Haryanvi Song: 'रसगुल्ला खवा दे' गाने पर सपना चौधरी का ऐसा डांस देख दीवाने हुए लोग, वायरल हो रहा ये VIDEO

Haryanvi Song: हरियाणा की पॉपुलर डांसर सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस के लिए याद की जाती हैं। सपना चौधरी को डांस में टक्कर ना तो कोई दे पाया है और ना ही कोई दे पाएगा। सपना का नाम देश-दुनिया में पॉपुलर है। इसीलिए उनके डांस वीडियोज़ आते ही छा जाते हैं।
सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं सपना चौधरी
सपना की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। फैन्स तो उनके गानों को इतना पसंद करते हैं कि नए हों या पुराने सपना के गानों को लगातार यूट्यूब पर सर्च करते हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी धूम मचाती नजर आ रही हैं।
रसगुल्ला खवा दे मन्ने गाने पर सपना चौधरी ने लगाए ठुमके
वायरल हो रहे सपना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने पॉपुलर गाने रसगुल्ला खवा दे मन्ने पर ऐसी कमर मटकाती नजर आती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। उनके डांस को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि सपना चौधरी के धमाकेदार एक्सप्रेशन देख लोगों के तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
एक्सप्रेशन देख फैन्स ने यूं किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है सपना आपके जैसा तो कोई नहीं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपको। आपको बता दें कि सपना चौधरी आज इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनकी बायोपिक बनाई जा रही है। इस फिल्म का नाम मैडम सपना होगा जिसे महेश भट्ट डायरेक्टर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने के तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











