Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी ने साड़ी पहन किया 'दाऊद की छोरी' गाने पर डांस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Sapna Chaudhary

Sapna Chaudhary Video: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने डांस के खास अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। हर कोई सपना के डांस का दीवाना है। उनके डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। उनका देसी डांस देखने के लिए हजारों लाखों की भीड़ जमा हो जाती है। सपना के गाने नए हों या पुराने हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। फिलहाल तो सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना स्टेज पर खड़े होकर 'दाऊद की छोरी' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

दाऊद की छोरी गाने पर सपना ने किया धमाकेदार डांस
सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी साड़ी पहनकर 'दाऊद की छोरी' पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। हर कोई सपना-सपना चिल्लाता नजर आ रहा है। बता दें कि यह वीडियो सोनेटेक वीडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 4.2 मिलियन व्यूज आए हैं।

बेहद पॉपुलर हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी का यह पहला वीडियो नहीं है जिसपर मिलियन व्यूज आए हैं। बता दें कि सपना के कई डांस वीडियो हैं जिसपर 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 का भी हिस्सा रह चुकी हैं जिसके बाद उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना बढ़ गई थी। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सपना चौधरी ने 24 जनवरी साल 2020 में शादी की थी। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम उन्होंने पोरस रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X