..................... haryanvi song: Sapna Choudhary dance on chunri jaipur se mangwai song, super hit video viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi song: सपना चौधरी ने साड़ी पहन लचकाई कमर, किया 'चुनरी जयपुर से मंगवाई' गाने पर गजब का डांस

Sapna Choudhary

Haryanvi song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के आए दिनों वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। सपना चौधरी के लाखों करोड़ों फैन्स है इसीलिए सोशल मीडिया पर भी उनके कई फैन पेज बने हैं। सपना चौधरी पहले रागिनी में डांस किया करती थीं, लेकिन आज वह इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके नाम के डांस इवेंट्स रखे जाते हैं। वहीं हाल ही में उनके एक डांस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी साड़ी पहनकर गजब का डांस करती नजर आ रही हैं।

साड़ी पहनकर सपना चौधरी ने किया गजब का डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लाइट कलर की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। घुंघराले बाल और लाइट मेकअप में सपना काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में सपना के खूबसूरत लुक्स के साथ ही सपना के डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने चुनरी जयपुर से मंगवाई गाने पर ऐसा डांस करती हैं कि हर कोई बस सपना को ही देखता रह जाता है। सपना के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

फैन्स ने लगा दी तारीफ की लंबी लाइन
बता दें कि सोशल मीडिया पर सपना के इस डांस की जमकर तारीफ हो रही है। फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-क्या बात है सपना धूम मचा दी तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-मानना पड़ेगा आपके जैसा कोई और दूसरा डांसर नहीं। आपको बता दें कि सपना चौधरी की लाइफ के ऊपर फिल्म बनाई जा रही है। इस बायोपिक को महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'मैडम सपना'। जो साल 2025 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X