Haryanvi Song: सपना चौधरी ने साड़ी पहन किया इस हरियाणवी गाने पर ताबड़तोड़ डांस, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो

Haryanvi song

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा में ही नहीं बल्कि देशभर में अपना नाम कर चुकी हैं। सपना की डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग लंबी लाइनें लगा लेते हैं। सपना चौधरी ने साल 2008 से अपने करियर की शुरुआत की थी। पिता की मृत्यु के बाद सारी ही जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गईं। सपना ने इन जिम्मेदारियों को संभालते हुए डांस को अपना पैशन बनाया और रागिनी में डांस करने लगीं, लेकिन सपना की किस्मत तब चमकी जब वह बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी थीं। इस घर से निकलने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी आसमान छूने लगी।

तेरी आंख्या का यो काजल पर थिरकाई कमर
सपना चौधरी के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पिंक कलर की साड़ी और ट्रांसपेरेंट काले रंग का ब्लाउज पहनी नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत लुक के साथ ही वह अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

फैन्स ने किए ताबड़तोड़ कमेंट
बता दें कि सपना का ये डांस वीडियो देखने के बाद फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है सपना आपने तो कमाल कर दिया तो वहीं दूसरे ने कहा आपके जैसा कोई नहीं है सपना। तो तीसरे यूजर ने लिखा- आप ही हो हरियाणा की क्वीन। बता दें कि सपना की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टा हैंडल पर उनके 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि सपना कितनी पॉपुलर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X