..................... Haryanvi Song: Sapna Chaudhary danced on Gajban in Dubai video viral on social media - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: दुबई में सपना चौधरी ने 'गजबन' पर लगाए ऐसे ठुमके कि दीवाने हो गए लोग, वायरल हो रहा VIDEO

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Haryanvi Dance Video: हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जिसका नाम सुतने ही लोग भागे चले आते हैं। उनका डांस देखने के लिए लोग सुबह से ही जगह घेरना शुरू कर देते हैं। सपना चौधरी के डांस के लोग तो इतने दीवाने हैं की लोग तो छतों पर खड़े होकर भी सपना का डांस देख लेते हैं। सपना चौधरी के रागिनी में आते ही सीटियों और तालियों से उनका स्वागत किया जाता है। सपना चौधरी हरियाणा में तो बेहद पॉपुलर थीं, लेकिन जब से वह बिग बॉस के घर गई हैं तब से वह देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं।

दुबई में सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस
बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी दुबई में अपनी डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहने दिख रही हैं। गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरे सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग गजबन पर ऐसी कमर मटकाती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। सपना के लटके-झटके और उनका ये फुर्तीला डांस लोगों ने तो तारीफों की लाइन लगा दी हैं।

फैन्स हुए सपना चौधरी के दीवाने
बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा सपना आज भी आप लोगों का दिल जीत लेती हैं तो वहीं दूसरे ने कहा ऐसे नहीं आपके लाखों फैन्स हैं। वहीं तीसरे ने कहा आप हरियाणवी गानों की डांस क्वीन हो। बता दें कि सपना का यह वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X