Haryanvi Song: 'आख्यां में स्याही...' सपना चौधरी का हज़ारों लोगों के बीच ऐसा डांस देख भीड़ हुई दीवानी

Haryanvi Song: सपना चौधरी अभी के समय में एक मशहूर डांसर बन गई है और आपको बता दें कि उनका डांस इतना ज्यादा लाजवाब होता है कि हर कोई उनको देखा ही रह जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेज डांस परफॉर्मेंस के जरिए ही की थी और आज के वक्त में उन्हें हरियाणा की क्वीन कहा जाता है।
सपना चौधरी का हर एक अंदाज देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। अभी के समय में वह एक सेलिब्रिटी बन चुकी है और आपको बता दें कि सपना चौधरी को तो सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी देखा जा चुका है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब पहले की तरह भले ही सपना चौधरी बहुत ज्यादा स्टेज डांस परफॉर्म करते हुए नजर नहीं आती है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके नए से लेकर पुराने वीडियो खूब यूट्यूब पर वायरल रहते हैं। अब इस बार्बी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हरे रंग की सलवार सूट में हजारों लोगों के बीच में जमकर डांस कर रही है। इस दौरान वह है हरियाणवी गाने 'आंख्या में स्याही' पर जोरदार ठुमके लगाती हुई देखी जा सकती हैं। उनका ऐसा अंदाज देखकर फैंस की दिल की धड़कन भी तेज हो रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस बेहतरीन वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 78000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। कमेंट बॉक्स में भी लोग सपना के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











