..................... Haryanvi Song: Haryanvi woman dance on trending song, seeing her people said, sapna Choudhary fail - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: दादी ने ऐसे लगाए ठुमके की 2 मिनट में जमा हो गई भीड़, लोग बोले- आपके आगे सपना चौधरी भी फेल...

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणवी गाने लोगों के पसंदीदा गाने होते हैं। कई बड़े फंक्शन में इन्ही गानों पर लोग डांस करना पसंद करते हैं। वहीं देसी लोग जो खासतौर पर हरियाणा के होते हैं वह तो अपने देसी भाषा पर गर्व करते हैं और वह अपने हरियाणवी गाने पर ही डांस करना पसंद करते हैं। चाहें बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई हरियाणवी गाना बजते ही ठुमकना शुरू कर देता है।

वैसे तो सपना चौधरी को हरियाणवी गानों के लिए बेहद प्यार मिलता है। लोग उनके डांस को देखने के लिए भीड़ जमा लेते हैं, लेकिन हाल ही में एक आम हरियाणवी महिला ने हरियाणवी गाने पर ऐसा डांस किया है कि लोग तो महिला को देख सन्न ही रह गए हैं।

महिला ने जैसे ही हरियाणवी गाने पर डांस करना शुरू किया मात्र 2 मिनट के अंदर ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। बता दें कि यह वीडियो वहां बैठे लोगों को तो पसंद ही आ रहा है साथ ही में यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी छा गया है। जी हां, इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं हरियाणवी गाने को गुनगुनाती नजर आ रही हैं वहीं एक बूढ़ी महिला अपने देसी लिबास में सिर पर चुनरी ओढ़ नाचना शुरू करती हैं महिला को देख लोगों की आंखें ही फटी रह जाती हैं। महिला का कमाल का डांस देख लोग तो दीवाने हो गए हैं।

महिला कभी गोल चक्कर में नाचती नजर आती है तो कभी महिला एक पैर पर भी ठुमके लगाती दिखती है। बता दें कि इस वीडियो पर 3 हजार से ज्यादा लाइक है। साथ ही कमेंट की तो लंबी लाइन लग गई है। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है दादी ने तो चार चांद लगा दिए तो वहीं दूसरे ने कहा-वाह क्या डांस किया है आपने। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा आपके आगे तो सपना चौधरी भी फेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X