..................... Haryanvi Song: haryanvi dancer Sapna Choudhary dance on hawa kasuti se, video trending - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: सपना चौधरी ने 'हवा कसूती से' गाने पर ऐसी मटकाई कमर की दीवाने हुए लोग, वायरल हो रहा ये वीडियो

sapna choudhary

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का अंदाज लोगों को दीवान बना देता है जी हां, उनके जैसा डांस और लटके झटके ना तो कोई आज तक कर पाया है और ना ही कर पाएगा। सपना हरियाणा की सबसे पॉपुलर डांसर में से एक हैं। खास बात यह है कि उनके गाने नए हों या पुराने फैन्स की फेवरेट लिस्ट में हमेशा ही रहते हैं। इतना ही नहीं। सपना चौधरी के गानों के बिना तो शादी पार्टियां भी अधूरी रह जाती हैं। सपना के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में सपना का एक वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख फैन्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

हवा कसूती से पर सपना ने किया जबरदस्त डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर रागिनी में जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई है। वहीं इस वीडियो में सपना चौधरी के डांस स्टेप्स के साथ ही उनके एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपन चौधरी हरियाणा के पॉपुलर गाने हवा कसूती से गाने पर जबरदस्त कमर मटकाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर धूम मचा दी है।

फैन्स ने की जमकर तारीफ
बता दें कि इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है सपना आपके डांस के आगे सब फेल तो वहीं दूसरे ने कहा डांस में तो तुमको टक्कर कोई नहीं दे सकता। आपको बता दें कि सपना चौधरी आज काफी पॉपुलर हो गई हैं। आज उनकी गिनती बड़े स्टार्स में की जाती है। बता दें कि सपना चौधरी पर फिल्म बन रही है जिसे खुद बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी फिल्ममेकर महेश भट्ट बना रहे है। बता दें कि सपना की फिल्म 'मैडम सपना' अगले साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X