Haryanvi Song: धड़ल्ले से वायरल हो रहा सपना चौधरी का ये वीडियो, किया इस गाने पर गजब का डांस

Haryanvi Song: हरियाणावी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने देसी ठुमकों से लोगों को दीवाना बना दिया है। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी के डांस के दीवाने हैं। सपना अपने पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर विराट कोहली, सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई सितारों के पैर थिरकवा चुकी हैं। जब से सपना चौधरी बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं तब से तो सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी चार गुना ज्यादा बढ़ गई है।
सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस
सपना चौधरी के कई फैन पेज हैं जिसपर सपना के कई वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक पॉपुलर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ऑरेंज कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं। सपना अपने पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर ऐसा कमरतोड़ डांस करती हैं कि हर कोई बस सपना चौधरी को देखता ही रह जाता है। सपना के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है सपना तुम्हारी डांस में तो कोई बराबरी नहीं कर सकता है तो वहीं दूसरे ने कहा लव इमोजी बनाकर सपना की तारीफ की है। आपको बता दें कि सपना चौधरी और भी सफलता की सीढ़ियां छूने जा रही हैं। क्योंकि सपना चौधरी के ऊपर फिल्म बनाई जा रही है और यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि जाने माने फिल्म मेकर महेश भट्ट बना रहे हैं।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
इस बायोपिक का नाम 'मैडम सपना' रखा गया है जो साल 2025 में रिलीज ही जाएगी। जब फैन्स सपना के डांस के इतने दीवाने हैं तो उनकी फिल्म के कितने होंगे जी हां, फैन्स तो सपना के इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications