Haryanvi Song: गोरी नागोरी ने खेत में किया ऐसा गजब का डांस कि देखने वालों की फटी रह गईं आंखें, VIRAL VIDEO

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणा की जानी मानी डांसर गोरी नागोरी आज पॉपुलर डांसर्स में से एक हैं। गोरी नागोरी अपने खास डांस के अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। गोरी ने अपने फुर्तीले डांस से रिकॉर्ड बना दिया है। गोरी इतना जोरदार डांस करती हैं कि लोग तो उन्हें देसी शकीरा तक कहने लगे हैं। बता दें कि गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम तस्लीमा से बदलकर गोरी नागोरी रख लिया था। आज गोरी हर एक की जुबान पर हैं।

गोरी ने खेत में किया ताबड़तोड़ डांस
हाल ही में गोरी नागोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी खेत में खड़े होकर धड़ल्ले से डांस करती दिख रही हैं। गोरी नागोरी अपने पॉपुलर गाने 'जोगन होगी' (Jogan Hogi) पर ऐसी कमर मटकाती हैं जिसे देख लोग तो उनके दीवाने ही हो गए हैं। लाल रंग के घाघरे और चोली में गोरी नागोरी का डांस और उनकी खूबसूरती लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि गोरी के इस वीडियो पर फैन्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-फायर डांस तो वहीं दूसरे ने हार्ट इमोजी बना कर गोरी की तारीफ की है।

कहलाती हैं हरियाणा की शकीरा
बता दें कि गोरी का जन्म 11 जून 1990 में हुआ था। गोरी को हरियाणा की शकीरा के नाम से भी पुकारा जाता है। वह अकसर अपने बोल्ड डांस मूव्स की वजह से विवादों से घिरी रहती हैं। बता दें कि गोरी नागोरी बिग बॉस सीजन 16 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। भले ही गोरी सीजन 16 ना जीती हों, लेकिन उस सीजन के बाद से गोरी की पॉपुलेरिटी चार गुना ज्यादा बढ़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X