Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी ने स्टेज पर किए ऐसे डांस मूव्स, वीडियो देख लिया तो पकड़ लेंगे सिर

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) अपने बोल्ड डांस स्टेप्स की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। उनके डांस वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी गोरी के फुर्तीले डांस की तारीफ करते हैं। बिग बॉस के घर में भी कई बार गोरी के डांस को देखा गया था। सलमान खान ने भी गोरी के डांस की तारीफ की थी। बता दें कि गोरी बिग बॉस के घर से निकलने के बाद और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं।
इस गाने पर गोरी ने किया ताबड़तोड़ डांस
वहीं हाल ही में गोरी नागोरी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी फुर्तीले डांस के साथ ही बोल्ड डांस भी करती नजर आ रही हैं। 'गोरी ढुंगे पे कबूतर' गाने पर ऐसा कमरतोड़ डांस करती हैं जिस देख सामने खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं। गोरी नागोरी के इस बोल्ड डांस को देख सोशल मीडिया पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
सोशल मीडिया पर छा गई हैं गोरी नागोरी
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ऐसा डांस वो स्टेज पर... तो वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी बनाई है। बता दें कि वैसे तो हरियाणा में सपना चौधरी का नाम काफी पॉपुलर है, लेकिन गोरी नागोरी भी कम नहीं हैं। आज गोरी का नाम भी काफी पॉपुलर हो गया है। बता दें कि गोरी नागोरी रागिनी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टा हैंडल पर 1 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनके पोस्ट भी आते ही वायरल हो जाते हैं। इतना ही नहीं गोरी के कई फैन पेज भी हैं जिसपर उनके आए दिनों वीडियोज़ शेयर किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications