Haryanvi Song: आज तक नहीं देखा होगा गोरी नागोरी का ऐसा डांस वीडियो, देसी ठुमके ने लोगों को किया दीवाना

Haryanvi Song: हरियाणा में तो कई डांसर्स हैं जो अपने डांस स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन फिर भी उन सभी डांसर्स में सपना चौधरी का नाम टॉप पर आता है, लेकिन बता दें कि गोरी नागोरी भी किसी से कम नहीं हैं। उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर आकर तहलका मचा देते है। फैन्स ही क्या सितारे भी उनके फैन हैं। खुद सलमान खान भी गोरी नागोरी की तारीफ करते थकते नहीं हैं। गोरी नागोरी के वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं।
गोरी के देसी डांस ने जीता फैन्स का दिल
वहीं हाल ही में गोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी गोल्डन कलर का खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही हैं। लंबे बाल और चमकीले मेकअप के साथ वह बदली बदली लागे (Badli Badli Lage) गाने पर ऐसा फुर्तीला डांस करती हैं कि लोग तो बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं। गोरी नागोरी के देसी ठुमके लोगों की इंटरनेशनल स्टार शकीरा की याद दिलाते हैं। इसीलिए गोरी नागोरी को देसी शकीरा भी कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं गोरी नागोरी
बता दें की गोरी नागोरी के इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा मानना पड़ेगा आपकी फुर्ती को कोई पकड़ नहीं सकता तो वहीं दूसरे ने कहा आपका डांस हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में फेमस है। आपको बता दें कि गोरी नागोरी की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जब से गोरी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications











