Haryanvi Song: गोरी नागोरी ने जोकर के साथ किया इस हरियाणवी गाने पर बोल्ड डांस, देखते रह जाएंगे ये वीडियो

Haryanvi Song- Gori Nagori dance with Joker on this Haryanvi song: हरियाणा की जानी मानी डांसर गोरी नागोरी अपने खास अंदाज और फुर्तीले डांस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि गोरी के डांस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है।
हर कोई गोरी के डांस का दीवाना है। वैसे तो हरियाणवी डांसर्स में सपना चौधरी का नाम सबसे आगे आता है, लेकिन गोरी का कमर मटकाने का अंदाज फैन्स के बेहद पंसद आता है। इसीलिए गोरी को देसी शकीरा भी कहा जाता है।
जाना नाम नाम बन गई हैं गोरी नागोरी
उनके डांस को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। पहले गोरी नागोरी के नाम की रागनियां लगा करती थीं, लेकिन जब से गोरी नागोरी बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनी हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना ज्यादा बढ़ गई है। आज गोरी के नाम के बड़े-बड़े इवेंट्स होते हैं और गोरी सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि बड़े शहरों के इवेंट्स में भी डांस करने जाया करती हैं।
गोरी ने जोकर के साथ किया जबरदस्त डांस
बता दें कि गोरी की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। गोरी के नाम के कई फैन पेज भी बने हुए हैं। जिसपर आए दिनों वीडियोज़ शेयर किए जाते हैं।
हाल ही में गोरी के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी एक इवेंट में गई हैं, लेकिन वहां जाकर वह जोकर के साथ हरियाणवी गाने 'ससुर जी से कहिए पलंग चाहिए मजबूत जी' पर ऐसा ठुमक-ठुमक कर डांस करती दिख रही हैं जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। बता दें कि गोरी नागोरी के इस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











