Haryanvi Song: गोरी नागोरी ने जिम में हरियाणवी गाने पर किया ऐसा डांस, अदाएं देख फिदा हुए लोग, देखें VIDEO

Haryanvi Song: हरियाणा की पॉपुलर डांसर गोरी नागोरी अपनी देसी अदाओं से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। हर कोई गोरी का दीवाना है। उनके चाहने वाले तो उनके लेटेस्ट वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार करते है। उनके गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। हाल ही में गोरी नागोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी जिम में हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस का ये अलग अंदाज देख फैन्स भी फिदा हो गए हैं।
जिम में शॉर्ट ड्रेस पहन किया हरियाणवी गाने पर डांस
वायरल हो रहे गोरी नागोरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी जिम में टाइट वन पीस ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में' (Perfume Lagave Chunni Mein) गाने पर जोरदार डांस करती दिखती हैं। गोरी कभी वेट रॉड उठाकर डांस करती हैं तो कभी जिम के बाहर आकर डांस करती हैं उनके इस अतरंगी वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
वीडियो देख कमेंट्स की लग गई लंबी लाइन
गोरी नागोरी के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बता है आपने तो दिल जीत लिया है तो वहीं दूसरे ने लिखा मानना पड़ेगा आपके आगे सब फेल हैं। आपको बता दें कि गोरी नागोरी हरियाणा की पॉपुलर डांसर्स में से एक हैं, लेकिन जब वह बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनी थीं तब से वह और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टा पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गोरी के कितने चाहने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











