Haryanvi song: बेडरूम में गोरी नागोरी ने छोटे कपड़े पहन किया गजब का डांस, बुलेट की स्पीड से भाग रहा वीडियो

Haryanvi song: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। गोरी अपने तड़कते भड़कते डांस से फैन्स को दीवाना बना देती हैं। पहले गोरी रागिनी में डांस किया करती थीं। गोरी के डांस को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ कर आती थी। बड़ा हो या बूढ़ा हर कोई गोरी के डांस का दीवाना है। बता दें कि जब से गोरी नागोरी बिग बॉस के सीजन 16 का हिस्सा बनी हैं तब से गोरी खास लाइमलाइट में आ गई हैं इतना ही नहीं गोरी नागोरी की पॉपुलेरिटी दो गुना बढ़ गई है।
गोरी ने बेडरूम किया ऐसा गजब का डांस
बता दें कि गोरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही उनके पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। गोरी के सोशल मीडिया पर कई फैन पेज हैं जिसपर आए दिनों गोरी के वीडियो शेयर किए जाते हैं। वहीं हाल ही में गोरी नागोरी के इस वीडियो ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी छोटे कपड़े पहने बेडरूम में अपने मोस्ट पॉपुलर गाने बीन बजावे ओ गोरी पर गजब के डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उनके इस फुर्तीले डांस ने फैन्स को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है।
गोरी नागोरी के फैन्स ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
जी हां, गोरी नागोरी के इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बता है गोरी भले ही लिबास अलग है, लेकिन अंदाज वही है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-फायर हो आप। आपको बता दें कि गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है। हरियाणवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए गोरी नागोरी ने अपना नाम बदला और आज गोरी किसी बड़ी स्टार से कम नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











