Viral Video: अमीरा के साथ शादी तोड़ गोरी नागोरी संग इस गाने पर नाचते दिखे अब्दु, वीडियो देख फैन्स हुए शॉक्ड...

Viral Video: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) अपने डांस के स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी गोरी के अंदाज के दीवाने हैं। गोरी नागोरी के इंस्टा हैंडल पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं गोरी भी अपने फैन्स का दिल खुश करने के लिए आए दिनों अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में गोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी अकेली नहीं बल्कि बिग बॉस के पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
गोरी ने अब्दु के साथ किया जबरदस्त डांस
गोरी नागोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी अब्दु रोजिक के साथ मिलकर स्त्री 2 के मोस्ट पॉपुलर गाने आज की रात पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग तो दोनों के दीवाने हो जाते हैं। जहां अब्दु रोजिक के डांस स्टेप वीडियो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहा है तो वहीं गोरी नागोरी के डांस मूव्स फैन्स को क्रेजी कर रहे हैं।
कमेंट्स की लगी लंबी लाइन
बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो दिल ही जीत लिया है तो वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी बनाकर दोनों की तारीफ की है।
हाल ही में टूटी है अब्दु की शादी
जी हां, अब्दु रोजिक लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए थे। अब्दु की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, लेकिन इन तस्वीरों को देख लोगों ने अब्दु को काफी भला बुरा कहा था यह देखकर अब्दु ने वीडियो बनाकर लोगों से यह भी रिक्वेस्ट की थी कि आप इस तरह की बातें ना करें क्योंकि इससे उनके रिश्ते पर असर पड़ रहा है। अब्दु जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। पहले उनकी शादी किसी इवेंट की वजह से पोस्टपोन हुई थी, लेकिन हाल ही में अब्दु ने खुलासा किया है कि उन्होंने अमीरा के साथ शादी तोड़ दी है।


Click it and Unblock the Notifications











