Haryanvi song: सपना चौधरी को स्टेज पर टक्कर देने पहुंच गई लड़की, किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस की देखते ही रह गए लोग

Haryanvi song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खास सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि सपना चौधरी के डांस का अलग अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता है। आज कई डांसर्स हैं जो अपने तड़कते भड़कते डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। डांसर्स रागिनी में भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हो जाती हैं, लेकिन फिर भी कोई आज तक सपना चौधरी को टक्कर नहीं दे पाया है। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी को टक्कर देने के लिए भीड़ से एक लड़की भागती हुई चली आती है और वह सपना के पैर पकड़ लेती है और सपना के साथ डांस करने की इच्छा जताती हैं।
इतने में ही सपना चौधरी के बॉडीगार्ड उस लड़की को पकड़ लेते हैं और उसे स्टेज से नीचे उतरने को कहते हैं, लेकिन सपना चौधरी आकर अपने बॉडीगॉर्ड को हटा देती हैं वह कहती हैं कि नहीं कोई बात नहीं उसे यहीं रहने दो और फिर सपना उस लड़की को डांस करने को कहती हैं। वहीं भरी भीड़ में लड़की ने सपना चौधरी के गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर ऐसा गजब का फुर्तीला डांस किया कि खुद सपना चौधरी भी उस लड़की को देखती रह गईं। वहीं लड़की का ऐसा गजब का डांस देख लोग भी दीवाने हो जाते है।
लड़की के 1 मिनट के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया। बता दें कि इस वीडियो पर जमकर लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा मानना पड़ेगा इस लड़की ने तो सच में सपना की बोलती बंद कर दी। तो वहीं दूसरे ने कहा लड़की का डांस देख खुद सपना भी रुक गई हैं। बात दें कि कमेंट्स में लड़की के डांस की जमकर तारीफ की है जा रही है। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications