..................... haryanvi sensation Pranjal Dahiya angry on uncontrolled audience tau teri chori ki umar ki hu main watch full video - Hindi Filmibeat

बूढ़े की हरकत पर भड़की 52 गज वाली हरियाणवी सेंसेशन, बोली- ताऊ तेरी छोरी की उम्र की हूं, थोड़ा कंट्रोल में रह

Pranjal Dahiya Angry Video: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके गाने आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बार प्रांजल किसी नए गाने की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक लाइव शो की वजह से चर्चा में हैं। शो के दौरान कुछ लोगों की बदतमीजी पर प्रांजल स्टेज से ही भड़क गईं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Pranjal Dahiya Angry Video

दरअसल, प्रांजल स्टेज पर डांस कर रही थीं। तभी भीड़ में कुछ लोग हद से ज्यादा नजदीक आ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कुछ ने तो गलत तरीके से बात करने की भी कोशिश की। ये सब देखकर प्रांजल चौंक गईं और उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत डांस रोक दिया और स्टेज से ही ऐसे लोगों को डांट लगाई।

भीड़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल था, जिस पर प्रांजल ने साफ शब्दों में कहा कि हर किसी के घर में बहू-बेटियां होती हैं और सभी को मर्यादा में रहना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बाकी लोगों से भी कहा कि थोड़ा दूर रहकर शो देखें और अच्छे से एन्जॉय करें, ताकि परफॉर्मेंस आराम से पूरी हो सके।

बता दें कि प्रांजल दहिया हरियाणा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनके गाने और डांस को लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनका मशहूर गाना '52 गज' आज भी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हरियाणवी गानों में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X