..................... Haryanvi Gane Sapna Choudhary Viral Chatak Matak Song Crosses 1 Billion Views - Hindi Filmibeat

Haryanvi Gane: ये है Sapna Choudhary का सबसे वायरल गाना, 100 करोड़ लोगों ने इस वीडियो पर लुटाया प्यार

Sapna Choudhary

Haryanvi Gane Sapna Choudhary Song: इन दिनों सपना चौधरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Biopic) पर बायोपिक बनने जा रही है। सपना चौधरी ने हाल ही में 'मैडम सपना' का टीजर शेयर किया है। इस फिल्म को डायरेक्टर महेश भट्ट और विनय भारद्वाज साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले बना रहे हैं।

सपना ने की आत्महत्या की कोशिश

आपको बता दें, सपना चौधरी (Sapna Choudhary Career) ने अपने करियर की शुरुआत एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के तौर पर की थी। लेकिन लगातार उनके मिल रहे तानों से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खबर ने उनको चर्चा का विषय बना दिया। इस घटना के बाद उन्हें काफी फेम भी मिला और फिर सपना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें- Haryanvi Gane: Sunita Baby के ठुमकों ने लूटी महफिल, Sapna Choudhary को भी कर दिया फेल!

कभी रुकी नहीं Sapna Choudhary

आज दर्शक सपना चौधरी (Sapna Choudhary Struggle) की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कभी सपना के गानों को लेकर विवाद हुआ तो कभी शो में फैंस के हंगामा करने की वजह से बवाल मचा लेकिन सपना नाम का तूफान कभी थमा नहीं।

यह भी पढ़ें- Haryanvi Gane: Sapna Chaudhary के गाने पर Gori Nagori ने किया ऐसा डांस कि लोगों के छूटे पसीने

Sapna Choudhary का वायरल गाना

सपना (Sapna Choudhary Song) की जिंदगी के ऊपर जो फिल्म बनाई जा रही है, उसमें सपना के 16 साल के स्ट्रगल की कहानी को दिखाया जाएगा। उसमें यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे सपना ने छोटे से स्टेज पर शुरुआत की और बिग बॉस के घर पहुंच गईं और नेशनल नाम भी बन गईं। इस बीच हम आपको सपना के उस गाने के बारे में बताते हैं, जिसे यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Haryanvi Gane: स्टेज पर गोरी नागोरी ने लहंगा-चोली में लगाए जोरदार ठुमके, उछल-उछलकर दिखाया अपना जादू

100 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा

सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) के गाने का नाम 'चटक मटक' है। यह एक हरियाणवी गाना है और इस गाने में सपना चौधरी ने परफॉर्म किया है। 52 गज का दामन सॉन्ग फेम हरियाणवी इस गाने को सिंगर रेणुका पंवार ने आवाज दी है और इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को यूट्यूब पर 100 करोड़ यानी एक अरब बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Haryanvi Gane: सपना चौधरी और गोरी नागोरी को पीछे छोड़ रहीं Rachna Tiwari, डांस वीडियो देख फैंस हुए उतावले

Sapna Choudhary के गाने के बारे में

इस गाने को यूट्यूब चैनल VATS RECORDS ने अपलोड किया है। गाने के कंपोजर गुलशन म्यूजिक हैं, जबकि इसके बोल बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं और इस गाने के डायरेक्टर कुलदीप राठी हैं। रेणुका पंवार और सपना चौधरी को इस गाने के लिए फैन्स से जमकर तारीफें मिल रही हैं।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X