Haryanvi Gana Video: 'नंबरदारनी...' बनी गोरी नागोरी, वीडियो ने जीता फैन्स का दिल, लगाए ज़ोरदार ठुमके

Haryanvi Gana Video: गोरी नागोरी अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि जब भी वह स्टेज पर उतरती है तो लाखों लोगों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है। अगर सपना चौधरी के बाद किसी भी डांसर की चर्चा होती है तो उसका नाम गोरी नागोरी ही है। वह अपने डांस के चलते खूब चर्चा का विषय बनी रहती है।
अभी के समय पर गोरी नागोरी काफी ज्यादा लोगों के बीच में छाई हुई है और उनका डांस भी इतना ज्यादा बेहतरीन होता है कि हर कोई उन्हें देखना चाहता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोरी नागोरी को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है और यहां से उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा देखने को मिला।
यूट्यूब पर भी गोरी नागोरी के नए से लेकर पुराने वीडियो खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं और इस बार भी उनका एक म्यूजिक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान वह लाल और हरे रंग का लहंगा पहने हुए नजर आई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह इस वीडियो में 'नंबरदारनी' गाने पर जमकर ठुमके लगा रही हैं।
वायरल हो रहे गोरी नागोरी के इस वीडियो को चांदनी रिकॉर्ड्स नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा भी हो जा चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है और आपको बता दें कि हर कोई गोरी नागोरी के इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











