Haryanvi Gana: रक्षाबंधन के मौके पर गोरी नागोरी के वीडियो ने मचाया गदर, डांस देख खुद भी लगेंगे नाचने

Gori Nagori

Haryanvi Gana: गोरी नागोरी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह जब भी स्टेज पर उतरती है तो लाखों लोग उन पर दिल हार बैठे हैं। उनका डांस इतना ज्यादा जबरदस्त होता है कि हर कोई उन्हें सिर्फ देखता ही रह जाता है। गोरी नागोरी अभी के समय पर लोगों के दिलों पर राज भी करती हैं।

हालांकि आपको बता दें की गोरी नागोरी को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा जा चुका है और यहां से उनका काफी ज्यादा लोकप्रियता भी हासिल हुई थी। यहां पर उन्होंने अपने डांस से सलमान खान को भी इंप्रेस कर दिया था और भरे शो में उनको भी अपने साथ में नचा लिया था।

गोरी नागोरी वैसे तो राजस्थान की रहने वाली है और आपको बता दें कि उन्होंने अभी के समय पर हरियाणवी इंडस्ट्री में तहलका मचाया हुआ है। आए दिन यूट्यूब पर उनके नए से लेकर पुराने डांस वीडियो खूब वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

गोरी नागोरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह नीले रंग के सलवार सूट में जमकर बवाल मचाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह योगी नाम के एक गाने पर खूब डांस कर रही है और लोगों को भी नाचने पर मजबूर कर रही हैं। उनका यह स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

गोरी नागोरी के इस परफॉर्मेंस के वीडियो को टी-सीरीज हरियाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में भी लगातार लोग गोरी नागोरी की तारीफ करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

Read more about: gori nagori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X