..................... Haryanvi Gana Gori Nagori Dance Video Viral On Badli Badli Lage Song - Hindi Filmibeat

Haryanvi Gana: गोरी नागोरी ने बिंदास डांस से उड़ाए फैन्स के होश, भीड़ के बीच मटकाई कमर, देखें वीडियो

Gori Nagori

Haryanvi Gana: गोरी नागोरी अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि जब से उन्हें सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया तभी से उनकी पापुलैरिटी में भी काफी इजाफा देखने को मिला। गोरी नागोरी ने अपने बेहतरीन डांस से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है।

गोरी नागोरी ने जब सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में शिरकत की थी तो काफी ज्यादा धमाल मचा दिया था। आपको बता दें कि अपने डांस के चलते भी वह सलमान खान को भी काफी ज्यादा इंप्रेस कर चुकी है। वैसे तो गोरी नागोरी राजस्थान के रहने वाली है और आपको बता दें कि इस वक्त वह हरियाणवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव है।

गोरी नागोरी अभी के समय पर भी स्टेज डांस परफॉर्म करती हुई नजर आ जाती है और उनके नए से लेकर पुराने वीडियो यूट्यूब पर भी खूब वायरल रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इसे काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। लोग तो इस डांस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

गोरी नागोरी के इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हरे रंग की सलवार सूट में जमकर ठुमके लगा रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह हरियाणवी गाने 'बदली बदली लागे' पर जमकर डांस कर रही है। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि गोरी नागोरी के इस वीडियो को टशन हरयाणवी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। कमेंट बॉक्स में भी गोरी नागोरी की दर्शकों द्वारा काफी तारीफ हो रही है।

Read more about: gori nagori
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X