Haryanvi Gana: गोरी नागोरी ने मेले में लगाए जबरदस्त ठुमके, स्टेज पर किया ऐसा डांस कि फटी रह गईं लोगों की आंखें

gori nagori

Haryanvi Gana: सपना चौधरी के बाद किसी का नाम अगर आता है तो वह हैं गोरी नागोरी (Gori Nagori)। जी हां, अपने हरियाणवी डांस के अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली गोरी नागोरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। गोरी नागोरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने ही रहते हैं। गोरी नागोरी का तबाड़तोड़ डांस लोगों को दीवाना बना देता है।

आपको बता दें कि गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है। वह राजस्थान के मेड़ता शहर की रहने वाली हैं, लेकिन डांस इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए उन्होंने अपने नाम को तस्लीमा से बदलकर गोरी नागोरी रख लिया था और गोरी रातों रात पॉपुलर हो गई थीं। बता दें कि गोरी नागोरी को उनके फुर्तीले डांस की वजह से खास पसंद किया जाता है।

गाने की बीट पर उनका ताबड़तोड़ डांस लोगों के होश उड़ा देता है। यही वजह है कि गोरी नागोरी का डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। बता दें कि हाल ही में गोरी नागोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी 'म्हारा ठुमका पूरा लाख-लाख का' गाने पर ऐसा एनर्जेटिक डांस करती हैं कि लोग तो तालियां बजाते नहीं थकते हैं।

इस गाने के साथ ही गोरी के एक्सप्रेशन तो वीडियो में जान डाल रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है गोरी आप तो बेस्ट हो तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपके जैसा इतना फुर्तीला डांस कोई कर ही नहीं सकता। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

आपको बता दें कि गोरी नागोरी बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा थीं। बिग बॉस में वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थीं, लेकिन शो से आने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी काफी तेजी से बढ़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X