सपना चौधरी को इस वजह से करनी पड़ी थी वीर साहू से शादी, सबके सामने किया पर्सनल लाइफ का खुलासा

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं। सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का दिल जीतती आई हैं। सपना के डांस वीडियो इतने पॉपुलर हैं कि उनके गाने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा जाते हैं। सपना चौधरी के नए ही नहीं बल्कि पुराने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं इससे तो आपको अंदाजा लगा ही गया होगा कि हरियाणा की देसी डांसर कितनी पॉपुलर हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सपना चौधरी का वीडियो
फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी डांस करती या गाना गाती नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ का खुलासा करती दिखती हैं। सपना चौधरी बताती हैं कि आखिर उन्होंने क्यों वीर साहू से शादी की। जी हां, शादी के पांच साल बाद सपना चौधरी अपने चाहने वालों को बताती हैं कि आखिर उन्हें क्यों वीर साहू पसंद आए।

सपना ने बताया कि आखिर क्यों की वीर से शादी
एक इवेंट में सपना चौधरी ने खुलासा किया कि- 'मैं नहीं गाती, लेकिन एक ही कमी थी कि मैं गाती बहुत कम हूं। मैं इतनी अच्छी सिंगर नहीं हूं। इसीलिए मैंने इनसे शादी कर ली। एक सिंगर से शादी कर ली और यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात की मैं इतनी बीवी हूं। मैं चाहूंगी कि 70 जन्म तक बस यही मुझे मिलें। इतने में ही कोई पब्लिक में से कहता है कि अरे कोई उनसे भी तो पूछ लो तभी सपना चौधरी कहती हैं कि नहीं ये तो मुझे 75 सालों के लिए चाहते हैं।'

सपना के वीडियो पर यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि सपना चौधरी के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है जोड़ी हो तो ऐसी। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

ऐसे हुई थी सपना की शादी
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने वीर साहू से गुपचुप शादी रचा ली थी। उनके पहले बेटे का जन्म 2020 में हुआ था। जैसे ही यह बात उन्होंने अपने फैन्स को बताई फैन्स सपना से थोड़े नाराज भी हुए थे, लेकिन बाद में फैन्स ने सपना पर जमकर प्यार बरसाया था। बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले साल नवंबर में दूसरे बेटे को जन्म दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: haryanvi dancer sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X