कानूनी पचड़े से निकलीं Sapna Choudhary ! हाईकोर्ट के फैसले ने दिलाई जीत, मिला पासपोर्ट रिन्यू का क्लियरेंस
जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिनों अपने डांस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बता दें कि पिछले कुछ समय से उनके ऊपर संकट मंडरा रहा था वहीं अब संकट के काले बादल उनके सिर पर हट चुके हैं। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से सपना चौधरी को मिली बड़ी राहत मिल चुकी है। चलिए जानते हैं कि क्या है यह मामला।

कोर्ट ने सुनाया आदेश
बता दें कि कोर्ट ने सपना चौधरी के पासपोर्ट के दस साल के रिन्युअल की एनओसी का आदेश दिया है। बता दें कि ट्रायल कोर्ट ने उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण पर रोक लगाई थी यह आदेश पंकज भाटिया की एकलपीठ ने जारी किया है। हाईकोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा कि जब जमानत आदेश में विदेश यात्रा पर कोई रोक नहीं है तब लंबित आपराधिक मामले के आधार पर पासपोर्ट नवीनीकरण से इनकार करना संविधान के अनुच्छेद 21 और 19 का उल्लंघन करना है।
नहीं जमा किए गए थे दस्तावेज
लखनऊ बेंच ने उस याचिका पर आदेश सुनाया है जो 30 जून 2025 को चुनौती दी गई थी। जिसमें सपना की विदेश यात्रा पासपोर्ट नवीनीकरण इस आधार पर खारिज किया गया था कि यात्रा की अवधि, यात्रा का उद्देश्य और देश का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया गया था। जबकि सपना की तरफ से यह कहा गया था कि वह स्टेज परफॉर्मेंर हैं और विदेश उन्हें डांस परफॉर्मेंस के लिए जाना पड़ता है।
मिल चुकी है जमानत
सपना ने कहा था कि पासपोर्ट के नवीनीकरण ना हो पाने की वजह से उनकी आजीविका पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। उन्हें विदेश से कई ऑफर्स आ रहे हैं ऐसे में उन ऑफर्स को ठुकराने की वजह से उनकी इमेज पर भी असर पड़ रहा है। बता दें कि सपना चौधरी के खिलाफ साल 2018 में लखनऊ के आशियाना थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी। जिसपर अब जमानत मिल चुकी है। जमानत के दौरान उनपर किसी भी प्रकार का कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











