Haryanvi डांसर सपना चौधरी ने स्टेज पर खड़े होकर खुले आम दे डाली लोगों को धमकी, बोलीं- मुझे मत छेड़ो वरना...

Haryanvi Dancer Sapna Choudhary: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के लिए देश-दुनिया में फेमस हैं। सपना के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सपना के इंस्टाग्राम पर हजारों फैन पेज हैं। जिसपर आए दिनों वीडियोज़ शेयर किए जाते हैं। सपना के वीडियो नए हों या पुराने ऑल टाइम ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। कोई शादी हो या पार्टी सपना के गानों के बिना कोई भी फंक्शन अधूरा है।
सपना के डांस वीडियो के अलावा उनके कई विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी सपना रागिनी में लोगों पर नाराज होती नजर आती हैं तो कभी सपना चौधरी स्टेज पर खड़े होकर उनका डांस देखने आए दर्शकों को धमकी दे डालती हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना उन लोगों को चेतावनी देती नजर आती हैं जो उन्हें छेड़ने आए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी कहती हैं मैं नहीं चाहती... मुझे मत छेड़ो, मैं तुम्हारी बुआ लगती हूं... बहुत बुरा हो जाएगा। देखा जा सकता है कि सपना इस वीडियो में मुस्कुराकर उन लोगों को खुले आम धमकी दे देती हैं जो उनपर कमेंट पास कर रहे होते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये बस सपना ही बोल सकती है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा सपना में दम तो है।
आपको बता दें कि सपना चौधरी की बायोपिक बन रही है। जिसे महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। सपना ने कुछ समय पहले ही फिल्म का टाइटल रिलीज किया है जिसका नाम है 'मैडम सपना' सपना की यह फिल्म साल 2025 में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications