Sapna Choudhary अपनी सास को पहुंचाना चाहती हैं जेल? कहा- 'इन्हें तो टाइट कर दो'

Sapna Choudhary Video: हरियाणा की पॉपुलर हस्ती और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने शानदार डांस आइटम के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सपना का वीडियो वायरल
सपना चौधरी के ठुमके लगाते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो एक रील को कॉपी करती नजर आ रही हैं। जिसमें वो ससुराल के बारे में कुछ कहती नजर आ रही हैं।
वो वीडियो में वो एक्ट करते हुए कह रही हैं कि पापा यानि ससुर को छोड़ दो, क्योंकि वो उन पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। वो आगे कहती हैं कि वो अपने हस्बैंड पर भी कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। जब रिपोर्टर बने शख्स ने पूछा कि वो क्या सास पर कोई कार्रवाई चाहती हैं तो सपना कहती हैं- 'इन्हें तो टाइट कर दो'। सपना चौधरी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वो येलो रंग की साड़ी और मल्टीकलर ब्लाउज में नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ में पिंक कलर के ईयरिंग पहने हुए हैं और इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
सपना चौधरी का करियर
सपना चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने आज टीवी से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। जब वो सिर्फ 12 साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था और इसके बाद उन्होंने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। उन्होंने डांस को ही अपना पेशा बना लिया। सपना चौधरी को अपने काम की पहली फीस 3100 रुपए मिली थी। उस समय में सपना महीने में कम से कम 30 से 35 इवेंट में डांस परफॉर्म करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications











