..................... हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं मां, चौंक गया इंटरनेट | Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary gives birth to a baby boy, internet shocked - Hindi Filmibeat

मां बनीं तेरी आंख्या का यो काजल डांसर सपना चौधरी, इंटरनेट हैरान कब हुई शादी

तेरी आंख्या का यो काजल गाने से रातों रात मशहूर हुईं हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी मां बन चुकी हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। लेकिन इंटरनेट फिलहाल यही बात नहीं पचा पा रहा है कि उनकी शादी कब हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी के पति ने मंगलवार को एक फेसबुक लाइव के ज़रिए खुद इस बात की जानकारी दी।

हिसार में रहने वाले हरियाणवी सिंगर वीर साहू ने इस बात की जानकारी दी और अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणवी रिपोर्टर चरण सिंह सहरावत ने इस बात की पुष्टि भी की।

haryanvi-dancer-sapna-chaudhary-gives-birth-to-a-baby-boy-internet-shocked-when-did-she-get-married

दरअसल, सपना चौधरी और वीर साहू इंटरनेट पर फैली अफवाहों और बातों से काफी नाराज़ थे और इसलिए सपना चौधरी के पति ने खुद फेसबुक लाइव के दौरान बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और वो अपनी पत्नी और बेटे का पूरा ख्याल रख रहे हैं। दरअसल, खबरों की मानें तो वीर के ही फील्ड के लोग उनके बारे में कुछ अनुचित टिप्पणियां कर रहे थे।

वीर ने साथ ही इस फेसबुक लाइव में कहा कि लोगों को दूसरे के व्यक्तिगत जीवन का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वो अब केवल एक कलाकार नहीं बल्कि ज़िम्मेदार गृहस्थ हैं।

गौरतलब है कि सपना चौधरी काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार इसी साल की शुरूआत में उनकी मंगनी की अफवाहें कुछ तस्वीरों के साथ वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X