Haryanvi Dancer Gori Nagori ने अंगूरी बदन पर ऐसी लचकाई कमर, देखने वालों के उड़े होश!

Haryanvi Dancer Gori Nagori Video: हरियाणवी डांसिंग क्वीन गोरी नागोरी एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। चाहे मंच पर परफॉर्म करना हो या किसी गाने पर ठुमके लगाना, गोरी अपनी एनर्जी और एक्सप्रेशंस से सबका ध्यान खींच ही लेती हैं। उनके चाहने वालों की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
गोरी नागोरी का धमाकेदार डांस
इन दिनों उनका एक पुराना डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में गोरी नागोरी हिंदी गाने 'अंगूरी बदन' पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। उनका लुक, अंदाज और डांस स्टाइल इतना शानदार है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। सिर्फ उनके मूव्स ही नहीं, बल्कि उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस भी वीडियो को खास बना रहे हैं।
गोरी नागोरी को कहते हैं 'हरियाणा की शकीरा'
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी पारंपरिक लुक में स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं और वहां मौजूद दर्शकों में भी उनका डांस देखने की होड़ मची है। वो जितनी खूबसूरती से स्टेप्स करती हैं, उतनी ही नजाकत से अपनी अदाएं भी दिखाती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें 'हरियाणा की शकीरा' भी कहते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें आने वाली फिल्मों में देखने की इच्छा जता रहा है।
गोरी नागोरी की पॉपुलैरिटी का ये आलम है कि उनके पुराने वीडियो भी नए ट्रेंड में आ जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनका कोई डांस वायरल हुआ हो, उनके डांस पहले भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज़ बटोर चुके हैं।
अगर आपने अब तक गोरी नागोरी का ये धमाकेदार डांस वीडियो नहीं देखा है, तो यकीन मानिए आप वाकई कुछ खास मिस कर रहे हैं। उनकी एनर्जी, अदाएं और अंदाज देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











