Gori Nagori ने समंदर किनारे छोटी ड्रेस पहन किया ऐसा डांस की देखते रह गए लोग, बुलेट की रफ्तार से भागा VIDEO

Haryanvi Dancer Gori Nagori Dance Video Viral: अपने हरियाणवी डांस और फुर्तीले डांस स्टेप्स से फैन्स को अपना दीवाना बनाने वाली गोरी नागोरी इतनी पॉपुलर हैं कि लोग तो उनके नए डांस वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। घाघरा चोली पहनकर गोरी नागोरी का तड़कता भड़कता डांस लोगों को दीवाना बना देता है। उनके वीडियो चाहें नए हों या पुराने हमेशा ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। गोरी जब भी स्टेज पर उतरती हैं उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन इस बार गोरी नागोरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं।
वेस्टर्न लुक में नजर आईं गोरी नागोरी
वायरल हो रहे गोरी नागोरी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरी नागोरी बेहद ही खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। गोरी पीले रंग का खूबसूरत वन पीस ड्रेस पहने दिख रही हैं। खुले बाल और लाइट मेकअप में वह बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रही हैं। गोरी को उनके फैन्स ने इस लुक में बेहद ही कम देखा होगा। वीडियो को देखकर लगता है कि गोरी वेकेशन के लिए गोवा गई हैं। गोरी इस खास लोकेशन पर 'गोवा वाले बीच पर' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका वेस्टर्न डांस देख फैन्स तो उनकी तारीफ करते थक ही नहीं रहे हैं।
फैन्स ने कमेंट कर की तारीफ
इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा मानना पड़ेगा गोरी आप तो वेस्टर्न डांस में भी परफेक्ट हो तो वहीं दूसरे ने कहा मैडम आप घाघरे में ज्यादा अच्छा डांस करती हैं तो वहीं तसीरे ने कहा इस ड्रेस में आप बहुत ही क्यूट लग रही हो। आपको बता दें कि गोरी के सोशल मीडिया पर भी अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। 1 मिलियन लोग उन्हें इंस्टा पर फॉलो करते हैं। उनकी रील आते ही वायरल हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications