Viral Video: गोरी नागोरी ने बॉलीवुड के इस गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली

Viral Video: हरियाणा की जानी मानी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) अपने खास डांस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। गोरी नागोरी हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर में एक हैं। गोरी के डांस वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि गोरी नागोरी ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी किसी हरियाणवी गाने पर नहीं बल्कि बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखते ही लोग तो दीवाने हो गए हैं।
गोरी नागोरी ने गोविंदा के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस
गोरी नागोरी के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी गोविंदा के मोस्ट पॉपुलर गाने किसी डिस्को में जाएं गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस गाने पर वह अपने पार्टनर के साथ ऐसी कमर मटकाती हैं जिस देख फैन्स दीवाने हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी बेहद ही खूबसूरत बोल्ड ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में गोरी के एक्सप्रेशन आपका दिल जीत लेते हैं।
यूजर्स ने जमकर की तारीफ
बता दें कि गोरी के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है गोरी बॉलीवुड गानों पर भी धमाकेदार डांस करती हैं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मानना पड़ेगा आप हर गाने पर धमाल मचा देती हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- फायर हैं आप। आपको बता दें कि गोरी नागोरी जब से बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी चार गुना ज्यादा बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications