हरियाणवी सिंगर - डांसर सपना चौधरी की मौत की खबरों से भर गया इंटरनेट, बिग बॉस प्रतिभागी ने दिया बयान
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मौत की खबरों से इंटरनेट भरा पड़ा है। बिग बॉस प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबरों के बाद बिग बॉस सीज़न 11 की प्रतिभागी सपना चौधरी के भी निधन की खबरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई थीं। बाद इतनी ज़्यादा बढ़ गई कि खुद सपना चौधरी ने बयान जारी करते हुए इन खबरों का खंडन किया।
जैसे ही इंटरनेट पर सपना के निधन की खबरें वायरल हुईं, उनके परिवार वालों को फोन आना बंद ही नहीं हो रहे थे। उनके शुभचिंतक उनकी खैर खबर जानने के लिए परेशान थे। सपना चौधरी ने साफ किया कि ये सारी खबर बस एक गलतफहमी के चलते हुई।

सपना ने अपने बयान में बताया कि दरअसल, एक और सिंगर का निधन हो गया था जिससे लोग कन्फ्यूज़ हो गए और सपना के निधन की खबरें उड़ गईं। सपना ने दिवंगत सिंगर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि एक कलाकार का इस तरह जाना बेहद दुखद है लेकिन काश इसकी वजह से उनके परिवार को इतनी दिक्कत ना होती।

सुर्खियों से दूर
बिग बॉस प्रतिभागी रह चुकीं सपना चौधरी, हरियाणवी गाने तेरी आंख्या का यो काजल से फेमस हुई थीं। उनका ये गाना काफी मशहूर था। इसके बाद बिग बॉस के घर ने सपना को अच्छी खासी पहचान तो दी पर उन्हें हिंदी इंटरटेनमेंट जगत में ज़्यादा काम नहीं मिला। इसके बाद सपना चौधरी काफी समय से सुर्खियों से दूर ही चल रही थीं।

शादी सगाई की खबरें
इस बीच कभी सपना चौधरी की शादी की खबरें तो कभी किसी से उनकी सगाई की खबरें बाहर आती रहती थीं लेकिन सपना ने जहां प्रोफेशनल स्तर पर मीडिया से दूरी बनाई वहीं निजी स्तर पर उन्होंने खुद को बिल्कुल ही बंद कर लिया था और उनके बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी।

मां बनने की आई खबर
इसके बाद सपना चौधरी के बारे में सीधा खबर आई पिछले साल। वो भी सीधा मां बनने की। चूंकि वो काफी समय से लाईमलाइट से दूर थीं, उनके बेटे के जन्म की खबरों के बाद लोगों ने बधाई देने से पहले ये जोड़ना शुरू कर दिया कि उनकी शादी कब हुई और बच्चा कब हुआ। साथ ही लोगों ने दबी ज़ुबान से ये भी कहा कि सपना चौधरी बिना शादी के मां बन चुकी हैं।

सामने आए पति
इसके बाद सपना चौधरी के पति वीर साहू, सपना के समर्थन में सामने आए। वीर ने गुस्से में एक फेसबुक लाइव किया और कहा कि मैं बाप बन चुका हूं और जिसे दिक्कत है वो आकर मेरे से बात करे या मेरे प्रोफाइल पर कमेंट करे। वीर ने साथ ही लोगों की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप किसी की भी निजता का कोई सम्मान नहीं कर सकते? वीर ने अपने फेसबुक लाइव में ये भी कहा कि लोगों के बारे में बात करना आसान है। लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में सम्मान करना बहुत मुश्किल है। कम से कम सपना के संघर्ष का सम्मान तो कर लें। वीर ने कहा - मैंने जब सपना के संघर्ष के बारे में सुना तो उसका साथ नहीं छोड़ पाया।

रागिनी गाकर फेमस हुईं सपना चौधरी
सपना चौधरी अपने डांस के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे शहरों में बहुत मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी सपना के ढेरों फैन्स हैं। सपना चौधरी के स्टेज शो में लाखों की भीड़ जुटती है और उनके एक शो की कीमत भी इसी तरह लाखों में होती है। वहीं वो लोगों की निजी पार्टी में भी अपने डांस से चार चांद लगाती हैं। हरियाणा के लोक गीत में रागिनी काफी फेमस है और रागिनी गाकर और उस पर डांस कर ही सपना फेमस हुई हैं। हालांकि इसी रागिनी के कारण उनकी ज़िंदगी में तूफान आ गया था।

सुसाईड करने की भी कोशिश
2016 में हरियाणा के एक शो में सपना ने एक रागिनी गाई जिसमें एक जातिसूचक शब्द था और एक पूरी जाति का अपमान हुआ था। इसके बाद सपना पर केस कर दिया गया। इस दौरान, सपना से उनकी म्यूज़िक कंपनी ने भी सारे नाते तोड़ दिए और उन्हें स्टेज शो पर अपने ही गाने पर डांस करने की अनुमति नहीं थी। इस बैन के कारण, सपना चौधरी डिप्रेशन में चली गई थी। डिप्रेशन के दौरान सपना को अश्लील मेसेज आने लगे और अपनी ज़िंदगी से परेशान होकर उन्होंने मौत का रास्ता चुना और सुसाइड करने की कोशिश की। इसी के बाद सपना लाइमलाइट में आई थीं।

बिग बॉस ने बदल दी किस्मत
बिग बॉस ने सपना चौधरी की किस्मत ही बदल दी। सलमान खान के इस शो के बाद सपना अब केवल स्टेज शो में एक डांसर नहीं रह गई हैं बल्कि फिल्मों में दिखाई देती हैं। जो सपना चौधरी कल तक केवल हरियाणा की गलियों की शान थीं, ववो अब बतौर डांसर एक नया मुकाम पा चुकी हैं और उनकी फैन फॉलोइंग में भी ज़बरदस्त इज़ाफा हो चुका है। हालांकि सपना का मानना है कि उन्हें हिंदी इंटरटेनमेंट जगत में काम नहीं मिल पाता क्योंकि उनके साथ हरियाणवी आर्टिस्ट का टैग जुड़ चुका है।

फैन्स कर रहे वापसी का इंतज़ार
हरियाणा की गलियों से निकलकर बिग बॉस के मंच तक आने वाली सपना चौधरी का रूप अब बिल्कुल बदल चुका है। फैन्स को भी उनका नया बोल्ड और सेक्सी अवतार ज़्यादा पसंद था और यही कारण था कि उनके वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेज़ी से वायरल होते थे। काफी समय से सपना लाइमलाइट से दूर हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही सपना अपने फैन्स के लिए धमाकेदार वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











