Sapna Choudhary Video: जब रात के अंधेरे में सपना ने कर दिया था इस गाने पर डांस, लोगों की उड़ गई थी नींद

Sapna Choudhary Video: हरियाणवी डांसर और यूट्यूबर सपना चौधरी अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनका अंदाज बाकी सभी से हटके है। सपना चौधरी देश दुनिया में इतनी पॉपुलर हैं कि लोग तो उनके वीडियो आने का इंतजार करते हैं। बता दें कि सपना चौधरी के वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने रहते हैं। सपना के हरियाणवी गाने लोगों द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं। शादी हो या पार्टी सपना के गानों के बिना फीकी रहती है। इसीलिए सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी छाई रहती हैं।
सपना चौधरी के पुराने वीडियो भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि इन दिनों बिग बॉस चल रहा है। जो आए दिनों ट्रेंड करता है ऐसे में सपना चौधरी का एक बिग बॉस का थ्रोबैक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी का डांस देख आप भी दीवाने हो जाएंगे।
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लाइट पिंक कलर के सूट में बिग बॉस के घर के अंदर पूल के पास अंधेरी रात में 'ये इश्क का जादू है सर चढ़कर बोलेगा' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आती हैं। वीडियो में सपना चौधरी के बेहतरीन डांस के साथ ही उनकी सुरीली आवाज भी सुनने को मिल रही है।
बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा क्या बात है सपना आप तो दिल जीत लेती हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपको आपके जैसा कोई नहीं।
आपको बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा थीं। इस शो की वजह से उन्होंने जमकर लाइमलाइट बटोरी थी। शो में सपना लंबा टिकी थीं। सपना चौधरी के डांस और देसी स्टाइल के अलावा सपना और अर्शी खान की जमकर लड़ाई हुई थी। जो आज तक लोगों को याद है।


Click it and Unblock the Notifications