Sapna Choudhary ने लहंगा पहनकर मचाई धूम, बैकलेस चोली से शो ऑफ की अपनी खूबसूरती

Sapna Choudhary Dance Video: बिग बॉस 11 फेम और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आए दिन उनके कोई ना कोई वीडियोज सामने आते ही रहते हैं। सपना अपने डांस से खूब गर्दा उड़ाती हैं। अब हाल ही में सपना चौधरी का एक नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वो लहंगा चोली पहनकर खूब मस्ती से डांस करती नजर आ रही हैं और फैंस सपना के इस दिलकश अंदाज को देखकर काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।
सपना ने लहंगा चोली में किया डांस
सपना चौधरी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो पर्पल कलर की लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। इस डार्क कलर के लहंगे में सपना का अंदाज देखने लायक है और लोग उनके हुस्न की तारीफ करते थक नहीं रहे। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी सपना इस वीडियो में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।आपको बता दें उन्होंने हरियाणवी गाने 'बॉम्बे आला fashion' पर अपना ये रील बनाया है, जिसे फैंस खूब ज्यादा पसंद कर रहे हैं और उन्होंने यह डांस उनके ही गाने पर किया है जो अभी तीन दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक बार फिर से सपना के दीवाने हो गए हैं।
पहले भी वायरल हुआ है गाना
इससे पहले सपना का एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमे वो 'जले' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में सपना चौधरी ग्रीन कलर का सूट पहनकर तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस के सूट पीछे से काफी डीपनेक है और वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "जले... ये गाना नहीं है सुकून है, मैं ये चाहती हूं कि यह गाना आप सबके दिल में जगह बनाएं, बस यूं ही आपका प्यार बनाए रखिए ओर गर्व है मुझे ये बताते हुए आपका गाना ऑर्गेनिक चल रहा है। धन्यवाद। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications