..................... Haryanvi Dance: Kashish Choudhary fail sapna Choudhary, dance on teri nachai nachu su - Hindi Filmibeat

Haryanvi Dance: इस डांसर ने छोड़ा सपना चौधरी को भी पीछे, मटकाई ऐसी कमर की लोगों ने खड़े होकर बजाईं तालियां

Kashish Choudhary

Haryanvi Dancer Kashish Choudhary Viral Dance video: हरियाणवी डांस लोगों को बेहद पसंद आता है। हरियाणा की कई डांसर्स हैं जो अपने खास डांस स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। चाहें सपना चौधरी हों या सुनीता बेबी, गोरी नागोरी हों या आरसी उपाध्याय अपने फुर्तीले डांस की वजह से फैन्स के दिलों में जगह बना ही लेती हैं। बता दें कि इन डांसर्स का डांस देखने के लिए हजारों लाखों की भीड़ जमा हो जाती है।

वैसे तो सपना चौधरी के डांस के आगे सब पानी कम हैं, लेकिन हाल ही में कशिश चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कशिश चौधरी ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांसर के डांस को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। चलिए देखते हैं कशिश का ये डांस वीडियो।

कशिश का डांस देख दीवाने हुए लोग
कशिश चौधरी के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कशिश नागिन की तरह अपनी कमर बलखाती नजर आ रही हैं। उनके डांस मूव्स आपको दीवाना बना देंगे। सफेद रंग का सूट पहने कशिश के इस फुर्तीले डांस के आगे सपना चौधरी का डांस भी लोगों को फीका नजर आ रहा है। कशिश 'तेरी नचाई नाचू सु' गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती दिख रही हैं। आपको बता दें कि कशिश के इस डांस वीडियो पर 3.9 लाख व्यूज आए हैं। कशिश के इस वीडियो को सोनोटेक रागिनी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

कौन हैं कशिश चौधरी जिसने सपना चौधरी को छोड़ा पीछे
आपको बता दें कि सपना चौधरी के बाद अब कई हरियाणवी लड़कियां हैं जिन्होंने रागिनी में डांस करना शुरू कर दिया है। कशिश उनमें से ही एक हैं। बता दें कि हरियाणा में कशिश भी अपना अच्छा नाम बना चुकी हैं। उनके डांस वीडियो भी डिमांडिंग लिस्ट में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X