Haryanvi Dance: लड़की ने दी सपना चौधरी को टक्कर, किया ऐसा जबरदस्त डांस की लोग भी बोले- वाह...

Haryanvi Dance: हरियाणवी गानों का लोगों को बहुत क्रेज होता है। हर शादी फंक्शन में लोग हरियाणवी गानों पर डांस करना पसंद करते हैं। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने तो लोगों का दिल जीत लेते हैं। सपना चौधरी हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर में से एक हैं। उनके गाने और डांस वीडियो तो ट्रेंड में बने रहते हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया लड़की का डांस वीडियो
वहीं हाल ही में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की हरियाणवी गाने पर ऐसा डांस करती नजर आ रही है कि लोग तो उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जी हां सुर्खियों में बने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बैंगनी रंग का सूट पहने छत पर खड़ी होकर भरी दोपहर में जबरदस्त कमर मटकाती नजर आ रही है।
सपना चौधरी के गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस
बता दें कि इस लड़की का नाम नीतू मौर्या बताया जा रहा है। यह लड़की सपना चौधरी के मोस्ट पॉपुलर गाने लपेटे पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सपना चौधरी की तरह ही जबरदस्त एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही है। लड़की का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर 30 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। साथ ही कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है।
वीडियो देख यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
एक यूजर ने लड़की का डांस देख कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है बहुत ही शानदार डांस कर रही है। वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा लड़की तो सपना चौधरी को टक्कर दे रही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही एनर्जेटिक डांस है। बता दें कि लड़की के इस वीडियो पर लोगों ने तारीफों की लंबी लाइन लगा दी है।


Click it and Unblock the Notifications











