आदित्य-जोया की लव स्टोरी खत्म, इस दिन होगा बेपनाह बंद, फैंस के लिए बुरी खबर !
टीवी शो बेपनाह इन दिनों काफी चर्चा में है। जोया और आदित्य की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। आॅन लाइन रेटिंग की बात की जाए तो यह शो टॅाप 5 शो के भीतर अपनी जगह बनाने में कामयाब है।
लेकिन टीवी रेटिंग में यह शो फिलहाल टॅाप 10 शो से बाहर है। ऐसे में मेकर्स ने पहले शो में लीप लेने का फैसला लिया था। इसे अब टाल दिया गया।
हाल ही में यह फैसला लिया गया कि इस शो को आॅफ एयर करने के बाद Voot पर आॅनलाइन लाने का निर्णय चैनल ने लिया था। जिसके लिए हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विगेंट की इजाजत ली जा रही थी। अब खबर यह आयी है कि हर्षद और जेनिफर ने इस शो को करने से इंकार कर दिया है।

बिना इन दोनों के बेपनाह की कहानी को आगे बढ़ाना नामुमकिन है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि आॅनलाइन भी इस शो को नहीं लाया जाएगा। पहले इस शो को लीप लाने की बात की जा रही थी।
अब रातों रात शो की कहानी में बदलाव लाया जा रहा है। जिसके चलते मुमकिन है कि इस महीने शो को आॅफ एयर कर दिया जाए। बेपनाह की जगह अदा खान के शो सितारा को आॅन एयर करने की प्लानिंग की जा रही है।
गौरतलब है कि जब से शो को आॅफ एयर करने की प्लानिंग की जा रही है तब से #DontEndBepannaah का हैश टैग सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। वर्ल्डवाइड इसके लिए अलग से ट्रेंड चलाया जा रहा है। 28 नवम्बर को इस शो की आखिरी शूटिंग होगी और 30 नवम्बर से शो ऑफ़ एयर होगा।


Click it and Unblock the Notifications












