हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के नए शो से लीक हुईं BTS फोटोज, दिखी शानदार केमिस्ट्री

Harshad Chopra Shivangi Joshi BTS Photos Leak From Their New Show

Harshad Chopra Shivangi Joshi BTS Photos Leak From Their New Show: पिछले दिनों खबर आई थी कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी एक नए शो में साथ में नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद में फंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे और दोनों को पहली बार परदे पर देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। दोनों ने राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है।

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि पहले शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा पर आधारित शो का नाम बाहरें रखा गया था। लेकिन बाद में अब खबर आ रही है कि यह शो का नाम 'बड़े अच्छे लगते हैं फिर से' रखा गया है। अब इसी बीच सेट से हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी है और उनका पहला लुक रिवील हो गया है।

खबरों के अनुसार हर्षद चोपड़ा को शो में ऋषभ और शिवांगी जोशी को भाग्यश्री का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कुछ वक्त पहले शो का BTS वीडियो भी लीक हो गया था और इसमें वह प्रोमो शूट करते हुए नजर आए थे। वीडियो में भाग्यश्री को चश्मा पहने हुए देखा गया था। तो वही हर्षद चोपड़ा लंबे बालों में नजर आए थे।

अब एक बार फिर से उनकी एक नई BTS तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में देखने के लिए मिल रहा है कि किसी कपड़े की दुकान पर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को इस दौरान एक ही शॉप पर शॉपिंग करते हुए देखा जा रहा है।

खबरों के अनुसार यह एक लव स्टोरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह ऋषभ का कल अतीत कई सारे उतार चढ़ावों से गुजरेगा। हालांकि अभी तक शो की कहानी का कुछ खास खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन शो का प्रोमो जल्दी ही रिलीज होगा। शो में कई सारे सितारे भी नजर आने वाले हैं। खबरों के अनुसार यह शो आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं यह शो ए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जगह 8:00 बजे स्लॉट होगा।

More from Filmibeat

Read more about: harshad chopra shivangi joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X