हर्षद चोपड़ा ने 16 साल तक दिल में दबाए बेवफाई का दर्द, लॉकअप 2 में कैमरे के सामने हुए इमोशनल!

Harshad Chopda Emotional Breakup: एकता कपूर की रियलिटी शो 'लॉकअप 2' की शुरुआत हो चुकी है और शो में फिल्मी सितारों से लेकर काफी सारे टीवी सितारे भी नजर आए हैं। इसी बीच यह रिश्ता क्या कहलाता है कि अभिमन्यु यानी की हर्षद चोपड़ा भी इस शो में पार्टिसिपेट कर चुके हैं।

Harshad Chopda

लव लाइफ बताते हुए हर्षद चोपड़ा हुए इमोशनल

लॉकअप में आने के बाद हर्षद चोपड़ा ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने एक ही वक्त पर अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्त दोनों को खो दिया था।

अभिनेता ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके दोस्त के साथ मिलकर उनको चीट किया। गर्लफ्रेंड के धोखे ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। शो में अपना दर्द जाहिर करते हुए हर्षद चोपड़ा कहते हैं कि "मुझे लेकर कई सारे लोगों को यह शिकायत होती है कि लोग मेरे बारे में कुछ भी जानते नहीं है। लेकिन हमेशा से ऐसा बिल्कुल भी नहीं था।"

गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर किया चीट

हर्षद चोपड़ा ने इस पर आगे बातचीत करते हुए कहा कि "मैं जब इंडस्ट्री में नया-नया आया था तो हर जगह पर जाया करता था। हर किसी से मुलाकात करता था। लेकिन बाद में मैंने एक ही वक्त पर अपनी गर्लफ्रेंड और अपने दोस्त को खो दिया था। मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ चीट किया और तब से मैं बहुत सावधान हो गया हूं।"

भरे मंच पर शिवांगी ने हर्षद को संभाला

फराह खान ने जब हर्षद से सवाल किया कि उन्होंने कितने साल से इस बात को दिल में दबाया हुआ है तो उन्होंने बताया कि इस बारे में किसी को भी नहीं पता है और यह बताते हुए वह काफी इमोशनल नजर आए। उनकी आंखों में आंसू भी नजर आ रहे थे और उनके साथ में शिवांगी जोशी खड़ी थी जिन्होंने उन्हें संभाला।

करीबी लोगों पर डिपेंड हो जाते हैं एक्टर

हर्षद चोपड़ा ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "साल 2010 में मेरे साथ में यह सब हुआ था। जो लोग मेरे बहुत करीब हैं, मैं उन पर बहुत डिपेंड हो जाता हूं। मेरे बेस्ट फ्रेंड को खोना मेरे लिए काफी मुश्किल था। लेकिन मैंने मेरे दोस्त के साथ मेरी गर्लफ्रेंड को भी खो दिया था।"

रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा का बढ़ाया हौसला

हर्षद चोपड़ा को इमोशनल देखकर रितेश देशमुख ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि पूरी दुनिया के सामने यह सच बताने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। बता दे कि हर्षद चोपड़ा टीवी के मशहूर अभिनेता है और कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। 'बेपनाह' सीरियल से उन्हें काफी स्टारडम हासिल हुआ था। बाद में 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शूज में भी नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X