एक ही बिल्डिंग में दो घर! आखिर क्यों अलग रहने लगे भारती-हर्ष?
Harsh Limbachiya Rented Flat Reason: मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। साथ ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी भारती सिंह के साथ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में हर्ष लिंबाचिया ने अपनी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसको सुनने के बाद में हर कोई हैरान है।

दरअसल हर्ष लिंबाचिया ने खुलासा किया है की आलीशान घर होने के बावजूद भी इस समय वह इस बिल्डिंग में एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं। इसके बाद में फैन्स की तरफ से काफी सारे सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ।
जाने क्या है पूरा मामला
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी नजर आए थे। तब भारती ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि हर्ष लिंबाचिया कई बार उनसे कहते हैं कि उन्हें कुछ घंटे सोने दिया जाए और कोई भी उनको परेशान ना करें।
इसके बाद में हर्ष ने जो कहा उसको सुनने के बाद में वहां पर बैठे लोग भी हैरान हो गए। हर्ष ने बताया कि उन्होंने अपनी ही बिल्डिंग में एक अलग से अपार्टमेंट किराए पर ले लिया है। जहां पर वह सुबह कुछ वक्त के लिए चले जाते हैं जिससे कि वह शांति से अपना काम कर पाएं।
हर्ष की माने तो घर में बच्चों और बाकी की हलचल की वजह से वह अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस तरीके को अपनाया है। उन्होंने यह भी बताया है कि उस फ्लैट में उन्होंने अभी तक कुछ अच्छे से सेटअप भी नहीं किया है बस वह काम के लिए उसको इस्तेमाल करते हैं।
हर्ष को चाहिए मेंटल पीस
हर्ष ने जब कहा कि पुरुषों को भी मानसिक शांति चाहिए होती है तो इस पर नेहा धूपिया ने तुरंत सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि घर की महिलाएं भी उतनी ही जिम्मेदारियां संभालती हैं तो इसीलिए सिर्फ पुरुषों के लिए अलग से स्पेस क्यों दिया जाए? इस पर भारती ने भी हर्ष को ठोक दिया और कहा कि घर और बच्चों की जिम्मेदारी वह संभाल रही है तो उनकी मेंटल पीस का क्या?
भारती ने बताया मज़ेदार किस्सा
इसी बातचीत के दौरान भारतीय बताती हैं कि जब भी वह फ्लाइट में ट्रैवल करते हैं तो हर्ष कई बार किताब पढ़ने लग जाते हैं और बच्चों की जिम्मेदारी भारती पर आ जाती है। कॉमेडी क्वीन हंसते हुए कहती है कि बच्चे जैसे ही सोते हैं, तुरंत पॉटी कर देते हैं और उनको संभालना मुश्किल हो जाता है।
एक और मजेदार किस्सा शेयर करते हुए हर्ष ने बताया कि एक बार भारती अपने बेटे के साथ दुबई से ट्रैवल कर रही थीं,और फ्लाइट में ही बच्चे ने गंदगी फैला दी थी। तब फ्लाइट में टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन भी थे, लेकिन बीच फ्लाइट में भारती को ही सब संभालना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications