टीवी की पार्वती ऐसी हुई कंगाल की नहीं बचे बच्चे की फीस भरने के पैसे, खुद बताया कैसे निकला दिवालिया

Puja Banerjee Kunal Verma

Puja Banerjee Kunal Verma: टेलीवजन इंडस्ट्री से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा नए विवादों में घिर गए हैं। दऱअसल, निर्माता श्याम सुंदर डे ने उन पर कि़डनैपिंग, चीटिंग और पैसा वसूलने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाया है। ऐसे में कपल ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इन विवादों पर बात की है।

पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का कहना है कि इस विवाद के कारण उन्हें काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्हें अब काम मिलना तक बेहद मुश्किल हो रहा है। पूजा ने टेली मसाला से बात करते हुए कहा कि श्याम सुंदर डे हमारा पैसा लेकर गायब हो गए थे और ऊपर से जब हमने मांगा तो हम पर ही किडनैपिंग का आरोप लगा रहे हैं।

पूजा ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और हम लोग ठीक हैं तभी तो उन्होंने हमें जाने दिया। कुणाल वर्मा ने कहा,'मुझे अफ्रीका, लंदन और पाकिस्तान से फोन आ रहा है और नफरत मिल रही है। मैं ये नहीं कहता मुझे कुछ हो जाता मैं और मेरी वाइफ बहुत स्ट्रांग हैं। लेकिन, मेंटली हम लोग काफी कुछ झेल रहे हैं। क्योंकि जब जेब में पैसे रहते हैं तो चलो बहुत कुछ झेला जाता है। आज मेरा बच्चा अगर मुझसे कुछ मांगे तो मैं नहीं दे पा रहा हूं, क्योंकि मुझे लोन चुकाना है। मेरे पास बेटे की स्कूल फीस तक भरने के पैसे नहीं हैं। सच बताऊं तो उसकी स्कूल भी उसके मामा ने भरी है'।

बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस मुश्किल वक्त में हमारे साथ है। कुणाल ने आगे कहा,'मेरे पास जो भी गोल्ड की रिंग थी या जो कुछ भी था आज बैंक में है, क्योंकि मुझे लोगों को पैसे देने हैं। मेरे जो शूट होने थे वो भी नहीं हो रहे है। काम से निकाल दिया गया। एक्टर ने कहा कि कंट्रोवर्सी का असर उनके करियर पर पड़ रहा है। मालूम हो पूजा बनर्जी ने वैसे तो कई शोज में काम किया है, लेकिन देवों के देव महादेव में पार्वती की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी मिली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X