तो सलमान 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन करेंगे बिग बॉस में?
एक बार फिर से सलमान खान और शाहरूख खान की खबरें चर्चा में हैं। अरे नही-नहीं ना तो दोनों गले मिले हैं और ना ही एक-दूसरे पर कमेंट कस रहे हैं। बल्कि इस बार तो दोनों के बीच में एक अच्छी खबर आयी है। दरअसल 21 सितंबर से कलर्स पर बिग बॉस 8 स्टार्ट होने जा रहा है।
जिसके लिए शुक्रवार को बिग बॉस की टीम ने मुंबई में एक इवेंट रखा, जहां शो के होस्ट सलमान खान ने कहा कि वो अपने शो में शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन जरूर करेंगे। सलमान ने कहा कि आखिर उनके शो में शाहरूख की फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं हो सकता है और अगर वो यहां नहीं आ सकते हैं तो यह उनकी बात है लेकिन इस मामले में पीआर अपना काम कर रहे हैं।
सलमान बिग बॉस 8 नहीं करना चाहते थे?
तो वहीं सलमान ने अपने जिगरी दोस्त आमिर खान की फिल्म 'पीके' के बारे में कहा कि इस बार उनका ट्राजींसटर खो गया है और वो आईपॉड पर घूम रहे हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पहले आमिर खान ने अपने न्यूड पोस्टर..के बारे में कहा था कि उन्होंने सलमान खान के लिए ऐसा पोज दिया था।
सलमान बिग बॉस में 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन करेंगे
मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' और आमिर खान की फिल्म 'पीके' के समय समय सलमान खान का शो बिग बॉस ही एयर होगा। और रियलिटी शो में जमकर फिल्मों का प्रमोशन होता है क्योंकि इस पब्लिसिटी से फिल्मों को फायदा होता है और आमिर और शाहरूख दोनों ही बहुत बड़े और अच्छे मार्केटिंग मैनेजर हैं। ऐसे में देखते हैं कि शाहरूख, सलमान के शो में प्रमोशन के लिए आते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
