Happy Mothers Day : सायंतनी घोष से मेघा चक्रवर्ती तक, कोरोना में मां से दूर हैं ये TV स्टार्स, भेजा खास मैसेज

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को 'इंटरनेशनल मदर्स डे' सेलेब्रेट किया जाता है। मदर्स डे सभी के लिए बेहद खास होता है। टीवी जगत से लेकर फिल्मों की दुनिया में मां के प्यार से लेकर उसके दुलार को खूब ही दिखाया जाता है। मदर्स डे के खास मौके पर आपके पसंदीदा टीवी स्टार्स का क्या कहना है, वह अपनी मां को किस तरह बयां करते हैं, पढ़िए जरा।

जीजा जी छत्त पर कोई है, के शुभाशिष झा ने अपनी मां को बयां करते हुए कहा, "मेरी मां बहुत मजबूत इरादों वाली औरत हैं। मैं हर साल मदर्स डे पर फूल, केक, या खास गिफ्ट भेजता हूं, जिससे कि मैं उनके चेहरे पर एक स्माइल देख सकूं। वह कितने प्यार से इन सभी चीजों को देखती हैं। बचपन में हर रविवार की सुबह मैं उनके साथ एक स्टेशनरी की दुकान पर जाया करता था। शो से वह मेरी पसंदीदा चीजें और खिलौने खरीद कर देती थीं। इस साल जब परिस्थितियां एकदम अलग है तो ऐसे में मां के लिए एक खास वीडियो बनाकर भेज रहा हूं''

Sayantani Ghosh

तेरा यार हूं शो की सायंतनी घोष बताती हैं "मेरी मां ने बचपन से ही एक सीख मुझे हमेशा दी है कि आत्‍मनिर्भर बनो। मेरा मानना है कि एक दिन ही नहीं बल्कि पूरा साल ही हमें छोटी छोटी चीजों के जरिए उन्हें स्पेशल फ करवाना चाहिए। ताकि हमेशा हम एक दूसरे से जुड़े रहें। मेरी मां मेरी लूडो पार्टनर से लेकर हमेशा से ही मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हैं। मैं आमतौर पर मां के लिए इस खास मौके पर बुके भेजतू हूं ताकि उन्हें स्पेशल फील करवा सकूं। इसके अलावा उनके लिए कुछ कूक करने की कोशिश भी करती हं। इस साल मैं उनसे मिल नहीं पाऊंगी लेकिन मैं उनके लिए बुके जरूर भेजूंगी।"

सीरियल 'मैडम सर' की युक्ति कपूर मदर्स डे के मौके पर कहती है, "मुझे लगता है कि इस दुनिया में बच्चों के जो सबसे करीब होती हैं वह मां होती हैं। खास तौर पर लड़कियों के लिए। मेरी मां ब्‍यूटिशियन हैं, जिन्होंने हमेशा मुझे हर मोड़ पर सिखाया है। वह कहती हैं कि हम बहुत कम समय के लिए इस दुनिया में आए हैं और हमें ये जिंदगी हंसकर बितानी चाहिए। जिंदगी में बेशक कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न हो हमें डटकर सामना करना चाहिए। वैसे मैं हर मदर्स डे पर मां के लिए कुछ खास कूकिंग करती हूं और मां को ज्वैलरी बहुत पसंद हैं। इसलिये मैं उन्‍हें केक और फूलों के साथ ज्वेलरी दिया करती हूं। मेरी मां को घर की डेकोरेशन करना बहुत पसंद है। इसीलिए मैंने उन्‍हें ड्रीम कैचर देने का सोचा है।"

काटेलाल एंड संस की मेघा चक्रवर्ती कहती हैं कि " मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया है कि एक परिवार की क्या अहमियत होती है, उनका क्या महत्व होता है। मेरी मां खुद एक एनजीओ चलाती हैं। वह ईमानदारी और लोगों की मदद करने में विश्वास रखती हैं। सिर्फ मदर्स डे पर ही नहीं बल्कि हर दिन अपना मां को स्पेशल फील करवाना चाहिए"।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X