अजीब दास्तान है ये के सेट पर 'हैप्पी एंडिंग'
सैफ अली खान और इलियाना डी क्रू़ज़ आजकल जमकर प्रमोशन करने में जूटे हुए हैं। इसी क्रम में हैप्पी एंडिंग का प्रमोशन करने ये सितारे पहुचे अजीब दास्तान है ये के सेट पर। यहां सीरियल के मुख्य कलाकार अपूर्व अग्निहोत्रि और सोनाली बेंद्रे के साथ जमकर मस्ती भी हुई। हैप्पी एंडिंग में बहुत समय बाद सैफ अली खान अपने पुराने अवतार में लौट आए हैं। यानि कि रोमांटिक कॉमेडी। इसके पहले सैफ की हमशकल्स और बुलेट राजा कोई कमाल नहीं दिखा पाई है और सैफ उम्मीद कर रहे हैं कि इस फिल्म से वो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करेंगे। फिल्म में करीना कपूर भी कैमियो रोल करती नज़र आएंगी। देखिए तस्वीरें -
सैफ अली खान इलियाना डी क्रू़ज़ अजीब दास्तान है ये लाइफ ओके सोनाली बेंद्रे अपूर्व अग्निहोत्रि apoorva agnihotri ajeeb dastan hai ye ileana dcruz saif ali khan life ok


Click it and Unblock the Notifications
