आज है वीजे बानी का बर्थडे...बॉयफ्रेंड युवराज ने कुछ यूं किया WISH
बिगबॉस के घर में नजर आ रही बानी जे आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं...
इन दिनों बिग-बॉस सीजन 10 में नजर आ रही बानी जे आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। बानी के जन्मदिन के मौके पर उके कथित बॉय-फ्रेंड युवराज ठाकुर और उनकी दोस्त गौहर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

बता दे, बानी के बॉयफ्रेंड ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वह वीजे बानी को डेट कर रहें है। बानी ने अपने बॉय फ्रेंड का खुलासा शो के अंदर गौरव चोपड़ा को बातों ही में बातों में किया था कि उनके बॉयफ्रेंड का सरनेम "T"है।
जिसके बाद से कयास लगाये जा रहें थे कि युवराज और बानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि पहले युवराज ने इसपर बात करने से इंकार किया था लेकिन अब उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि, वह बानी को डेट कर रहे हैं।
बानी के जन्मदिन के मौके पर, युवराज ने सोशल मीडिया पर बानी के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
पटियाला की रहने वाली बानी ने एमटीवी शो के जरिये टीवी की दुनिया में कदम रखा था । वह इस शो की रनरअप रही जिसके बाद उन्होंने एमटीवी रोडीज के कई सीजन को भी होस्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications












