B'daySpcl..यूं ही नहीं हैं टीवी के ये 'शाहरुख खान'...लाखों दिलों की हैं धड़कन!
आज ये है ये है मोहब्बतें के रमन भल्ला उर्फ़ करण पटेल आज अपना जन्मदिन मना रहें हैं...आप भी पढ़े उनके जन्मदिन पर खास कि आखिर क्यों टीवी के शाहरुख़ खान है करण पटेल...
टीवी के शाहरुख खान उर्फ़ करण पटेल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। शो ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला की भूमिका अदा कर रहे करण पटेल अपने फैन्स के बीच खासा पॉप्युलर है।

एकता कपूर के शो कहानी घर घर की से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाले करण को पहचान टीवी की दुनिया में शो कस्तूरी से मिली। करण ने अपनी किस्मत फिल्मों में भी आजमाई लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर सके और वापस टीवी की दुनिया में आ गये ।
शो ये है मोहब्बतें में नजर आ रहे करण उर्फ़ करण पटेल को उनके फैन्स टीवी का शाहरुख खान कहना पसंद करते है। इसमें कोई दो राय नही है, आखिरकार करण भी शाहरुख की तरह रोमांस करने में काफी माहिर है।
करण सिर्फ रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक है।बीते साल ही अंकिता भार्गव संग शादी के बंधन में बंधे रमन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए प्यार दिखाते रहते हैं।
बता दें करण ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक लीडिंग अखबार में उनके लिए ओपन लेटर छपवाया था। साथ ही उनसे अपनी गलतियों की माफ़ी भी मांगी थी। अब अंकिता अपने पति के बर्थडे को कैसे स्पेशल बनाती हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
आइये जानते हैं कि आखिर टीवी के शाहरुख़ खान क्यों हैं करण पटेल


Click it and Unblock the Notifications
