24 की हुई 'रागिनी', दोस्तों के साथ मनाया जन्मदिन
रागिनी के किरदार से आप सभी का दिल जीतने वाली तेजस्वी प्रकाश का आज जन्मदिन है। 1992 में जन्मीं तेजस्वी आज पूरे 24 साल की गई हैं। बता दें कि तेजस्वी एक ऐसे परिवार में जन्मी हैं जो संगीत प्रेमी है।
[Gold Award 2016: टीवी के सुपरस्टार.. बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस का किसे मिला अवार्ड]
यूं तो तेजस्वी एक एक्ट्रेस हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की है। तेजस्वी ने जिंदगी में अपने पिता से प्रेरणा ली जो एक सिंगर हैं।

बता दें कि तेजस्वी स्वरागिनी से पहले एक और सीरियल में काम चुकी हैं जिसका नाम है संस्कार..धरोहर अपनों की। इस सीरियल में तेजस्वी ने धरा का किरदार निभाया था। हालांकि ये सीरियल ज्यादा चल नहीं पाया और जल्द ही बंद हो गया।
तेजस्वी रागिनी के किरदार से हर घर की चहेती बन गई है। इस सीरियल में तेजस्वी का एक पारंपरिक मारवाड़ी लड़की का किरदार निभा रही हैं।
देखें तस्वीरें...
दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन


Click it and Unblock the Notifications